तकनीकी सहायकों को दो दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ (संवाददाता)। विकास खंड कार्यालय में मनरेगा से जुड़े कार्यों की समीक्षा को लेकर तकनीकी सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने की। इस दौरान बीडीओ दीपांकर आर्य ने मनरेगा अंतर्गत चल रहे अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विकास खंड क्षेत्र में मनरेगा से संबंधित कुल 230 कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। इन अधूरे कार्यों के कारण नए कार्यों का सृजन रुकने की संभावना बनी हुई है। बीडीओ ने सभी तकनीकी सहायकों को निर्देश दिया कि वह 2 दिनों के अंदर सभी अधूरे पड़े मनरेगा कार्यों को पूरा कराकर क्लोज करा लें। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह में आवासों के जारी किए जाएं मस्टररोल : बीडीओ इसके बाद ही नए कार्यों की स्वीकृति एवं शुरूआत की जा सकेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.