लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परिषदीय शिक्षकों का 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर चयन वेतनमान लगने का प्रावधान है। हजारों शिक्षक 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा अवधि तीन महीने पहले ही पूरी हो जाने के बाद भी चयन वेतनमान लगने का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षकों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा शुरुआती कार्य के बाद पोर्टल मेंटेनेंस तथा टेक्निकल समस्या बताकर तीन महीने बीत जाने के बाद भी चयन वेतनमान अभी तक नहीं लगाया गया जबकि हजारों की संख्या में शिक्षक चयन वेतनमान लगने की बाट जोह रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और तकनीकी समस्या के नाम पर चयन वेतनमान को टालना शिक्षकों पर भारी पड़ रहा है। शिक्षकों की चिंता है ज्यादा समय तक वेतनमान न मिलने से उनका एरियर बढ़ेगा जिसे निकलवाने के लिए उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। शिक्षकों ने व...