तकनीकी शिक्षा से ही देश का होगा विकास : सुदेश
रांची, मई 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक में शुक्रवार शाम को तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एवं आईओटी सिस्टम्स पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का समापन किया गया। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। समारोह में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि के हांथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पॉलिटेक्निक के निदेशक विष्णु ब्रोतो चोट्टोपाध्याय एवं प्राचार्य समीर शर्मा ने सुदेश कुमार महतो एवं कार्यशाला के प्रशिक्षक कोलकाता के शुभांकर दे, अनूप कुमार दास और मनोज खान को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि तकनीकी शिक्षा ही देश को विकास की राह पर और आगे ले जाएगी। विद्यार्थियों को स्किल के साथ इनोवेशन पर जोर देना होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.