बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच,संवाददाता। फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में तकनीकी शिक्षा एकीकरण मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ रहे। मेले के जरिए बच्चोंको तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी साझा किया गया। नालंदा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस मेले में बढ़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। बीईओ ने इस मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बच्चों ने स्वागत गीत के जरिए अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फिरदौस आलम, राजेश पांडेय, सत्य पाल यादव, सुनील सिंह, कुमकुम प्रजापति, दिवाकर पांडेय,एसके चौबे, शोभित मिश्र, आफरीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...