तकनीकी शिक्षा में छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए हर संस्थान में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और संबद्ध कॉलेजों को छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक सह झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के कार्यकारी निदेशक सुधीर बाड़ा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) सहित सभी राजकीय विश्वविद्यालयों, निजी व डीम्ड विश्वविद्यालयों को पत्र जारी किया है। योजना का उद्देश्य राज्य में मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों में संचालित फुल टाइम रेगुलर तकनीकी पाठ्यक्रमों में छात्राओं के नामांकन को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.