छपरा, मई 5 -- मढ़ौरा पॉलिटेक्निक के 90 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी शिक्षा के स्वरूप में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि संस्थान के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित दो कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 90 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।

प्लेसमेंट ड्राइव की जानकारी प्राचार्य ने जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमआरएफ टायर, कृष्णा मारुति, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और हाईली इलेक्ट्र्रिकल्स जैसी नामी कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल और कंप्यूटर साइंस शाखा...