तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की मांग
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में विद्युत अभियंत्रण विभाग की ओर से बीआईएस स्टूडेंट चैप्टर के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला ब्रिडिंग एकेडमिया एंड इंडस्ट्री का समापन शनिवार को हो गया। कार्यशाला में देशभर के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना वर्तमान समय की आवश्यकता है। एमआईटी निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है। डॉ. आरपी गुप्ता ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं औद्योगिक सहयोग के महत्व पर चर्चा की। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने आधुनिक विद्युत अभियंत्रण, माइक्रोग्रिड, विद्युत मानकीकरण, मॉडलिंग तथा पावर सिस्टम सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। तकनीकी सत्रों की शृंखला मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.