अररिया, मार्च 15 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गैयारी में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के एजुकेशन विंग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से आए भास्कर भाई ने अपने संबोधन में कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ मानसिक संतुलन और आधात्मिक सशक्तिकरण भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं बीके उर्मिला बहन ने कहा कि यदि शिक्षा में अध्यात्म को शामिल किया जाए तो विद्यार्थी चरित्रवान और मूल्यवान बनते हैं तथा समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत क...