नई दिल्ली, मई 14 -- आज का समय तकनीक का समय है। हर दिन नई-नई तकनीकें सामने आ रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बड़ी कंपनियों को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जिनके पास सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि काम करने की अच्छी समझ और कौशल भी हो। इसी जरूरत को समझते हुए मेरठ स्थित शोभित यूनिवर्सिटी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। दिल्ली-एनसीआर के पास स्थित यह विश्वविद्यालय छात्रों को ऐसी शिक्षा देने पर जोर देता है, जिससे उनका करियर मजबूत बन सके और उन्हें अच्छे रोजगार के अवसर मिल सकें।NAAC 'A' ग्रेड से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय शोभित यूनिवर्सिटी को NAAC 'A' ग्रेड मिला हुआ है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसे छात्र तैयार करना है, जो पढ़ाई पूरी...