गया, मार्च 28 -- राजकीय पॉलिटेक्निक, टिकारी में शनिवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय रामबिगहा (महमन्ना) के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया तथा संस्थान के वर्कशॉप, प्रयोगशालाओं और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। संस्थान के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर से संबंधित वर्कशॉप दिखाए। उन्होंने मशीनों और उपकरणों के उपयोग तथा उनके कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विद्युत निर्माण की प्रक्रिया, विद्युत उपकरणों के संचालन, हाइड्रोलिक्स सिस्टम तथा कंप्यूटर लैब में होने वाले प्रयोगों के बारे में भी जाना। इस दौरान संस्थान के व्याख्याताओं और प्रयोगशाला सहायकों ने विद्यार्थियों के सवालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.