मधेपुरा, मार्च 29 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर फील्ड प्रशिक्षकों के दूसरे बैच का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी फील्ड प्रशिक्षकों को जनगणना से संबंधित तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। बताया गया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और पूर्ण गोपनीयता के साथ संपन्न करना है। जनगणना के आंकड़े राष्ट्रीय महत्व के होते हैं, जो सरकार की विभिन्न नीतियों के निर्माण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनगणना निदेशालय बिहार, पटना के प्रशिक्षण समन्वयक सुनील कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत, डीआरडीए निदेशक एवं मास्टर ट्रेनर अमित ...