तकनीकी रूप से दक्ष किए जा रहे भाजपा के बूथ कार्यकर्ता
गौरीगंज, जुलाई 12 -- अमेठी। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत जिले के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों को तकनीकी एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के साथ पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से भी अवगत कराना है। भाजपा ने पहले मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान चलाया था। इसके बाद अब शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास क्रम, संगठन की संरचना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के साथ ही नमो ऐप, 'मन की बात' कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.