तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखें शिक्षक : प्रो नायर
नैनीताल, अगस्त 18 -- भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से 17 से 21 अगस्त तक पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों से 60 से अधिक फैकेल्टी सदस्य और नर्सिंग शिक्षक भाग ले रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो£अनिल कुमार नायर ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, शिक्षकों से तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग में तकनीक के साथ मानवीय संवेदनशीलता और सहानुभूति भी जरूरी है। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. हंसी नेगी ने निरंतर व्यावसायिक विकास और आधुनिक शिक्षण तकनीकों को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण में शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.