तकनीकी-प्रशासनिक अड़चनों में फंसी लाखों लाभार्थियों की इमदाद
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण जिले के लाखों लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पिछले कई महीनों से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनमें निराशा बढ़ रही है। सर्वर संबंधी समस्या के कारण करीब 50 हजार विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान पिछले चार महीने से लंबित है। समाज कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों का सत्यापित डेटा शासन को भेज दिया गया है, लेकिन तकनीकी कारणों से भुगतान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच छात्र आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। रोजाना कुछ छात्र विकास भवन पहुंचकर अपनी छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। समाज कल्याण अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.