किशनगंज, मार्च 31 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को जिले के सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विपणन यार्ड, ग्रामीण कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग एवं अन्य तकनीकी शाखाओं से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई। निर्माण कार्यों एवं नगर विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में यह प्रतिवेदित किया गया कि प्रस्तावित 100 बेडेड बॉयज़ हॉस्टल (जी 3) (मॉडल प्लान ए) का निर्माण कार्य पूर्...