रुडकी, मई 15 -- रुड़की, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बनेंगे। उन्होंने युवाओं से शोध, उद्यमिता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री बत्रा क्वांटम यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को इनोवेशन एंड प्रैक्टिसेज इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने विज्ञान और अनुसंधान की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...