तकनीकी दिक्कत पर पेंशनरों और दिव्यांगों को मिलेगा मैनुअल पास
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने पेंशनभोगियों और दिव्यांग कर्मचारियों को राहत देते हुए निर्देश जारी किए हैं कि एचआरएमएस के माध्यम से पास जारी करने में तकनीकी समस्या आने पर अंतरिम व्यवस्था के तहत मैनुअल पास जारी किए जा सकेंगे। बोर्ड ने यह आदेश सभी जोनल रेलवे और आईआरसीटीसी को भेजा है। साथ ही मैनुअल पास जारी करने के कारणों का रिकॉर्ड रखना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि ई-पास प्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा सकें। रेलवे बोर्ड तीन महीने बाद इस व्यवस्था की समीक्षा करेगा। इससे तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन पास नहीं बनवा पा रहे पेंशनभोगियों और दिव्यांग कर्मचारियों को राहत मिलेगी। बता दें कि पेंशनर्स ने इसके लिए बीते गुरुवार को विरोध प्रदर्शन भी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.