उरई, मार्च 24 -- उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर एट भुआ सेक्शन में टेलीकॉम विभाग की ओएफसी की केबिल में तकनीकी कमी आ गई। इस वजह से मंगलवार को कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित रहा। इससे उरई के अलावा एट व कोंच के रिजर्वेशन काउंटर पर सर्वर की दिक्कत रही। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि डबल लाइन होने से कंट्रोल से बात करने में परेशानी नहीं हुई। नतीजा यह रहा कि ट्रेनों का संचालन होता रहा। बताया गया कि टेलीकाम विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद समस्या को दूर किया। साढे़ तीन बजे स्थिति ठीक हो पाई। इसी तरह आटा उसरगांव सेक्शन में तकनीकी खराबी आने से सर्वर की समस्या बनी रही। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है तकनीकी खराबी को दूर करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...