अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने की दिशा में डीएम विनोद दूहन के दिशा-निर्देश के आलोक में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अररिया की ओर से युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जा रहा है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण एक मई 2026 से प्रारंभ होगा। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट , इलेक्ट्रीशियन, प्लंबिंग तथा कारपेंट्री जैसे व्यावसायिक कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.