रिषिकेष, मई 13 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सुरक्षित रोगी देखभाल और नर्सिंग सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें वक्तओं ने नर्सों की भूमिका को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उन्हें तकनीकी दक्षता, संवाद कौशल और निर्णय क्षमता से सशक्त बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सराहाकार्यशाला की प्रमुख बातें बुधवार को जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरएस सैनी ने कहा कि आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सें केवल रोगियों की देखभाल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उपचार प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तभी संभव हैं, जब नर्सिंग स्टाफ को निरंतर प्रश...