तकनीकी गड़बड़ी से तीन साल बाद भी ढाई लाख मजदूर ई-केवाईसी से वंचित
गोपालगंज, जून 12 -- गोपालगंज। जिले में शत-प्रतिशत मनरेगा मजदूरों का जॉब कार्ड आधार से लिंक करना ग्रामीण विकास विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। मजदूरों के पलायन और ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण तीन वर्षों बाद भी जिले के 2 लाख 64 हजार 267 मजदूर ई-केवाईसी से वंचित हैं।
आधार सत्यापन की समस्या ई-केवाईसी नहीं होने पर इन मजदूरों के जॉब कार्ड निष्क्रिय हो सकते हैं और उन्हें मनरेगा के तहत रोजगार मिलने में परेशानी हो सकती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 14 प्रखंडों में कुल 3 लाख 84 हजार 763 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 20 हजार 496 सक्रिय तथा 2 लाख 64 हजार 267 निष्क्रिय मजदूर शामिल हैं। विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान अब तक 1 लाख 09 हजार 038 मजदूरों का ही आधार सत्यापन कर जॉब कार्ड से लिंक किया जा सका है। वहीं 16...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.