प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। जन शिकायत निस्तारण प्रणाली(आईजीआरएस) में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आम लोगों की शिकायतें भटक गई हैं। जिला पंचायत राज विभाग से जुड़ीं शिकायतें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जिला कार्यालय में आ रही हैं। जिनका संबंध एनआरएलएम से नहीं है। एनआरएलएम के कर्मचारियों के अनुसार, आईजीआरएस पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण जिला पंचायत राज विभाग से जुड़ी शिकायतें डीसी एनआरएलएम कार्यालय में आ रही है जबकि यह शिकायतें डीपीआरओ को जानी चाहिए इससे विभाग पर अनावश्यक दबाव बढ़ गया है। कर्मचारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर कई बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान न होने पर असंतुष्ट लोग डीपीआरओ को आईजीआरएस के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजते हैं, लेकिन पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी की व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.