तकनीकी खामी के चलते एक माह से पेयजलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
अमरोहा, मई 13 -- हसनपुर, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के गांव भदौरा में जल जीवन मिशन योजना के तहत की जा रही पेयजलापूर्ति एक माह से ठप है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को गांव में प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने अफसरों का ध्यान समस्या की ओर दिलाते हुए समाधान की गुहार लगाई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि काफी समय से गांव में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल की आपूर्ति की जा रही थी। लेकिन, पिछले एक माह से तकनीकी कारणों के चलते पेयजलापूर्ति ठप है। ऐसे में उन लोगों को खासी परेशानी हो रही है, जिनके यहां समरसेबिल या हैंडपंप नहीं है। पहले ये लोग सरकारी हैंडपंपों से पानी भरते थे लेकिन योजना शुरू होने से हैंडपंप की जरूरत खत्म हो गई। अब अधिकांश हैंडपंप ठप पड़े हैं। इस हालात में तमाम लोगों को दूसरे घरों से पानी मांगकर लाना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.