अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रघुवीरपुरी विद्युत फीडर में सोमवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फीडर में तकनीकी समस्या आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक करने के लिए तत्काल टीम भेजी गई। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति को चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दिया गया। हालांकि मरम्मत के बाद भी कुछ क्षेत्रों में सप्लाई कुछ समय तक अस्थिर रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। इधर, सासनीगेट, देहलीगेट, नौरंगाबाद समेत कई क्षेत्रों में बिजली बीच-बीच में आती-जाती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.