प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अकासा एयरलाइंस की मुम्बई जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार शाम को रद्द कर दी गई। इससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अचानक उड़ान रद्द होने की सूचना मिलते ही नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, मुम्बई से आई फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरी। इसी विमान को शाम 4:04 बजे यात्रियों को लेकर मुम्बई के लिए रवाना होना था। 186 सीटों वाली इस फ्लाइट के लिए 160 यात्री पहले से ही कतार में थे और सभी विमान में बैठ चुके थे। उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आने पर यात्रियों को पहले एक घंटे की देरी की सूचना दी गई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी। अंततः एयरलाइंस ने घोषणा कर दी कि फ्लाइट रद्द की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.