शामली, अप्रैल 1 -- चौसाना। बिजली उपकेंद्र की मशीनों में तकनीकी खराबी और लाइन फाल्ट के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। बीते दो दिनों में उपभोक्ताओं को 48 घंटे में मात्र करीब 10 घंटे ही बिजली मिल सकी, जिससे बढ़ती गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौसाना बाईपास पर कई बार तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लाइन ठीक करने में समय लगने के कारण कस्बे सहित आसपास के एक दर्जन गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली न होने से लोगों को दैनिक कार्यों के साथ मोबाइल चार्जिंग तक में दिक्कतें उठानी पड़ीं। वहीं उपकेंद्र की मशीनों में बैटरी संबंधी समस्या के कारण बार-बार सप्लाई ट्रिप हो रही है। इसके अलावा विद्युत लाइनों से पेड़ों के टकराने से भी फाल्ट की समस्या बढ़ रही है। जेई अकबर आजम ने बताया कि विभागीय टीमें लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.