तकनीकी खराबी से दिल्ली-पंतनगर फ्लाइट रद्द
रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- पंतनगर। दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट संख्या ई-67324 गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। फ्लाइट को दिल्ली से सुबह 7:10 बजे उड़ान भरकर 8:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचना था। फ्लाइट के रद्द होने से दिल्ली से पंतनगर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण गुरुवार को इस फ्लाइट का संचालन नहीं हो सका। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.