मुंगेर, मई 23 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गयी। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। ग्रामीणों के अनुसार सुबह छह बजे से दस बजे तक बिजली बार-बार कटती रही। जबकि दिन में करीब 11.15 बजे से 3.15 बजे तक पूरी तरह विद्युत आपूर्ति बंद रही। बिजली संकट के कारण नगर पंचायत इलाकों में संचालित कुटीर उद्योगों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। वहीं भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में असरगंज विद्युत विभाग के जेई रोशन कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज पावर ग्रिड से असरगंज की 33 हजार लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद रही। यह भी पढ़ें- जुनावई में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 24 घंटे में सिर्फ 4-5 घंटे सप्लाई से जनता बेहाल य...