लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को अमौसी स्थित एयरपोर्ट के वीआईपी हैंगर में सुरक्षित उतार लिया। हेलीकॉप्टर में सवार उप मुख्यमंत्री समेत सभी लोग सकुशल बाहर निकल आए। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे लामार्टीनियर हैलीपैड से कौशाम्बी के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान जब हेलीकॉप्टर रायबरेली के ऊपर पहुंचा, तभी पायलट को किसी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने तुरंत लखनऊ एटीसी को सूचना दी और हेलीकॉप्टर को वापस अमौसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।हेलीकॉप्टर के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही वीआईपी हैंगर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी और रेस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.