नोएडा, सितम्बर 20 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार को जयपुर के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकि खराबी आ गई। इसके चलते उड़ान भरते ही विमान को दोबारा रनवे पर लैंड कराना पड़ा। उड़ान के तुरंत बाद विमान उतारने से यात्री चिंतित नजर आए। नोएडा एयरपोर्ट से जयपुर के लिए शाम 5:20 बजे उड़ान भरने वाले विमान में तकनीकी खराबी आ गई। विमान रनवे पर तैयार था और बोर्डिंग पास लेने के बाद यात्री इसमें सवार हो गए थे। बोर्डिंग पूरी होने के बाद जैसे ही विमान ने जयपुर जाने के लिए उड़ान भरी तो कुछ ही दूर जाने पर तकनीकी समस्या सामने आने लगी। इन समस्या की जानकारी होते ही पायलट ने विमान कंपनी, एटीसी और अन्य अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी दी। इसके बाद विमान को दोबारा रनवे पर लैंड कराया गया। बताया गया कि उड़ान भरने...