रुद्रपुर, मई 18 -- पंतनगर। सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-7156 को दोपहर 2:35 बजे पंतनगर पहुंचना था, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। कंपनी की ओर से यात्रियों का पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...