तकनीकी खराबी से इंडिगो का विमान नहीं उड़ सका
वाराणसी, जुलाई 3 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली जाने वाला विमान 6ई 6246 शुक्रवार को लैंडिंग गियर सिस्टम में खराबी आने से उड़ान नहीं भर सका। बाबतपुर एयरपोर्ट पर रुटीन जांच में गड़बड़ी पता चली। एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली भेजा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार दिल्ली से वाराणसी पहुंचा इंडिगो का विमान अगली उड़ान से पहले तकनीकी निरीक्षण से गुजर रहा था। इसी दौरान इंजीनियरिंग टीम ने लैंडिंग गियर सिस्टम में खामी की आशंका जताई। सुरक्षा मानकों को देखते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया गया और उसकी जांच शुरू कर दी गई। पहले इंजीनियरों ने विमान में आई खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो सका। इसके बाद सुबह 11.20 बजे दूसरे विमान से यात्री भेजे गए।अधिकारियों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.