तकनीकी खराबी के बाद सड़क किनारे पलटा हाइवा, चालक-उपचालक सुरक्षित
बोकारो, सितम्बर 8 -- कसमार प्रखंड के जामकुदर में फुटलबांध के समीप कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क पर छाई लदा हाइवा दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे में हाइवा का चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा मोड़ से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन के किसी पार्ट-पुर्जे में अचानक खराबी आ गई। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और हाइवा सड़क किनारे जाकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि चालक और उपचालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई। बताया गया कि हाइवा कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई ढुलाई के लिए लगाया गया है। घटना के समय भी हाइवा छाई लेकर निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.