रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़,प्रतिनिधि बरकाकाना स्टेशन पर गुरुवार को रांची से पटना जा रही 22350 वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में तकनीकी समस्या दूर करने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का बरकाकाना स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय 5 बजकर 25 मिनट था। तय समय से थोड़ी पहले 5 बजकर 24 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 में ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, लेकिन कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके चलते ट्रेन को करीब एक घंटा तक वहीं खड़ा रहना पड़ा और इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। तकनीकी खराबी के बाद तुरंत रेलवे के सीएलआई गया सहि...