मेरठ, जून 23 -- सोमवार को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में तकनीकी समस्या से सुबह में नमो भारत का संचालन विलंब से हो सका। यात्रियों की शिकायत के बाद दिन भर एनसीआरटीसी ने जांच की। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने शाम में तकनीकी समस्या की पुष्टि की। यात्रियों के अनुसार सोमवार सुबह नमो भारत ट्रेन में आई तकनीकी खराबी के चलते रेल सेवा चरमरा गई। इस दौरान कई यात्रियों को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम तक पहुंचने में सामान्य से काफी अधिक समय लगा। यात्री राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब सात बजे बेगमपुल स्टेशन से ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन कुछ ही दूर चली थी कि अचानक बीच ट्रैक पर रुक गई। ट्रेन के अचानक थमने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन लगभग 25-30 मिनट तक वहीं खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन करीब आठ बजे शताब्दीनगर पहुंची।स्टेशन पर कर्मचारियों ने बताया कि...