फरीदाबाद, जनवरी 13 -- पलवल, संवाददाता । तकनीकी खराबी के कारण शनिवार देर शाम बंद हुई गन्ना मिल को शाम को चला दिया गया। खराबी के कारण पलवल, फरीदाबाद, नूंह और गुरुग्राम जिलों के गन्ना उत्पादक किसान भारी परेशानी हुई। किसान पिछले तीन दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर मिल के बाहर खड़े रहे और पिराई शुरू होने का इंतजार करते रहे । शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण मिल को अस्थायी रूप से बंद किया गया था । इस दौरान मिल की सफाई और रखरखाव का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर बाद तक मिल को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.