पूर्णिया, जनवरी 13 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड में तकनीकी खराबी के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कत हो रही है। विभिन्न पंचायतों में किसान रजिस्ट्री फॉर्म बनवाने के लिए दिन भर बैठ रहे। अंत में निराश होकर किसान लौट गए। सरकारी कर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी । कई महिलाऐं भी निराश होकर लौट गई। अंचल अधिकारी सबीहुल हसन ने बताया कि आगामी 21 जनवरी तक किसान रजिस्ट्री फॉर्म भरने का कार्य चलता रहेगा। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपना फार्मर आईडी बना लें जिससे कि सरकारी योजनाओं से आसानी से लाभ ले सकें। आज अंचलाधिकारी सबीहुल हसन एवं कृषि पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायत का दौरा किया तथा किसान फार्मर रजिस्ट्री भरने का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.