अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। ट्रांसफार्मरों की खराबी और एबीसी केवल खराब होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था एक फरवरी से लागू हो चुका है। लेकिन इस नयी व्यवस्था के चलते आपूर्ति व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो गयी है। विद्युत उपकेन्द्रों पर शिकायत करने के लिए लोग दौड़ते रहते हैं, लेकिन जेई और जिम्मेदारी कर्मचारी मिलते ही नहीं है। एक जेई के पास तीन-तीन विद्युत उपकेन्द्रों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर विभाग तक दौड़ लगाते रहते हैं। विभाग से जारी 1912 नम्बर पर शिकायतें बढ़ रही हैं। तकनीकी खराबी काफी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या शहर में सबसे अधिक शट डाउन सिविल लाइन के मोदहा, नियावां और चौक बिजली उपकेन्द्र पर लिये जाने ...