तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- द्वाराहाट, संवाददाता। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में वार्षिक तकनीकी उत्सव 'आरोहन 2026' का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आरोहन 2026 में पोस्टरएक्सप्रेस, क्विजएक्स, गेम एरिना, मॉडल हब और कैडक्राफ्ट जैसी प्रतियोगिताएं हुई। पोस्टरएक्सप्रेस में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। वहीं, क्विजएक्स में छात्रों के तकनीकी ज्ञान और त्वरित सोच की परीक्षा हुई। गेम एरिना में रणनीतिक खेलों का रोमांच तो मॉडल हब में छात्रों ने अभिनव मॉडल और प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए। कैडक्राफ्ट में तकनीकी ड्राइंग कौशल का प्रदर्शन किया गया। यहां संस्थान के निदेशक डॉ. संतोष कुमार हम्पन्नावर, प्रो. आरके सिंह, प्रो. अनिरुद्ध गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.