भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। शहीद दिवस के अवसर पर जिले में सोमवार को विविध स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान देश को आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाने वाले भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को शहादत पर नमन किया गया। साथ ही उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। शहर के फत्तूपुर प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। संयुक्त वामपंथियों के द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहादत दिवस मनाया गया। शाहिदे आजम भगत सिंह अमर रहे आदि नारा भी लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह अभी तक नहीं बना है। अमीर-गरीब के बीच की खाईं को मिटाकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है। आरोप लगाया कि अभी तक की सरकारों ने केवल अमीरों के लिए काम किया है। इस मौके पर इ...