तकनीकी उन्नयन देश की आर्थिक प्रगति का आधार : संजय शर्मा
बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- जेपी विश्वविद्यालय में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के युग में व्यवसाय प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन प्रारंभ हुआ। सम्मेलन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को जेपी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन समारोह का शुभारंभ विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि विदेशों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए हमें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में स्वयं को लगातार उन्नत करना होगा। तकनीकी उन्नयन ही देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार बन सकता है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, कुलसचिव संजय अग्रवाल, एसोसिएट डीन डा. निशांत श्रीवास्तव एवं विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.