मऊ, मई 11 -- मऊ, संवाददाता। डीसीएसके पीजी कालेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो.शर्वेश पाण्डेय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकि विकास राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य अतिथि कालेज के प्रो.चंद्र प्रकाश राय ने छात्रों को तकनीकि युग और डिजिटल क्रांति से अवगत कराया कराते हुए पोखरण परमाण...