सीतापुर, मई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी होने का एक मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी ज्ञानेन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि वह 1 मई 2026 की शाम करीब 6:15 बजे गुप्ता वस्त्र भंडार पर कपड़े खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के पास बाजार पुलिस चौकी के करीब खड़ी की थी।वहां मौजूद कुछ लोगों से पूछने पर उन्हें जानकारी मिली कि एक युवक उनकी बाइक चोरी कर ले गया है। यह भी पढ़ें- चोरों ने गायब कर दी घर के सामने खड़ी बाइक इस पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.