सीतापुर, मार्च 2 -- तंबौर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तंबौर थाना क्षेत्र में इस वर्ष 131 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य व नगर पंचायत समेत अन्य विभाग अलर्ट मोड में हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि जिन स्थानों पर पूर्व में विवाद की स्थिति रही है, वहां दोनों पक्षों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान करा दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। सीएचसी तंबौर के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार के अनुसार होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। चार मार्च तक शेड्यूलवार टीमें तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीम में एक चिकित्सक, एक फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.