लातेहार, मार्च 9 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ के तंबोली क्षेत्र में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। यात्रा के दौरान भक्ति गीत और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना और कलश स्थापना की गई। इसके बाद अखंड कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं,जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष सिंह, आयोजन कमेटी के सदस्य समेत दर्जनों समाजसेवी और ग्रामीण मौजूद रहे। जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय ...