चंदौली, जनवरी 10 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड क्षेत्र में धीना राजवाहा से निकली तंबागढ़ माइनर पर जलालपुर गांव के पास स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण चार पहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि पुलिया से ट्रैक्टर, अनाज ढोने वाले वाहन तथा अन्य चार पहिया वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं। इससे खेती-किसानी से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को गांव के बाहर ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है। गांव निवासी संजय, राम अवध यादव, जितेंद्र सिंह एवं धनंजय ने बताया कि यह पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.