चम्पावत, मई 31 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पम्दा बाराकोट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे कैंसर, हृदय रोग तथा श्वास संबंधी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ इस अवसर पर विद्यालय में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्...