अररिया, मई 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने अधिकारियों एवं कर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने जीवन में कभी भी धूम्रपान नहीं करने तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। यह भी पढ़ें- तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, कई गंभी बीमारियों का कारण उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त सम...