देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन के ओपीडी एरिया में ईएनटी विभाग के बाहर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमबीबीएस 2023 बैच के छात्रों ने नाटक प्रस्तुत तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया। साथ ही इलाज में लापरवाही न बरतने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का नशामुक्ति पर जोर है। इसको लेकर नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और काउंसल तैनात किए जा रहे हैं। तंबाकू का सेवन काफी नुकसानदेह होता है। उससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा रहता है। तंबाकू के सेवन करने वाले आदत में सुधार करें। इससे उनके साथ परिवार भी स्वस्थ रहेगा। लक्षण मिलने पर अनदेखी न करें, तत्काल इलाज कराएं। यहां दंत और ईएनटी विभाग मे...