अररिया, मई 31 -- अरिया, विधि संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय प्रांगण में रविवार की सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने की। इस अवसर पर जिला जज गुंजन पाण्डेय ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, डीएलएसए कर्मियों एवं कोर्ट कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। न्यायाधीश ने समाज के सभी वर्गों से तंबाकू सेवन से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- तंबाकू सेवन से हो सकती है घातक बीमारी समारोह के अंत में उ...